Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज बीते 27 फरवरी को वायरल ऑडियो मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 23, 2020

सहरसा।पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज बीते 27 फरवरी को वायरल ऑडियो मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

बाहरी पदाधिकारी से जांच कराने की मांग
सहरसा.बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांवनिवासी सुमन सौरभ ने पुलिस महानिदेशक
व अन्य को पत्र भेज बीते 27 फरवरी को वायरल ऑडियो मामले की जांच
कोसी रेंज के बाहर के पदाधिकारी से कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि
उसके अलावे भी अन्य ऑडियो वायरल हुआ. जिसके बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष
राजमणि को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी. कुछ दिन बाद ही
उसे निलंबन मुक्त कर दिया गया. उन्होंने कहा कि विभागीय कार्रवाई को भी एक
साजिश के तहत षड्यंत्र से किया जा रहा है. उसने मामले की जांच बाहर के
अधिकारियों से कराने की मांग की है.