सहरसा। खुरेशान गांव में गुरुवार को खेत में लगी मूंग की फसल खा रही घोड़ी को भगाने के विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक वार्ड संख्या नौ के निवासी रतन यादव हैं।
स्वजनों ने बताया कि रतन गोहाल बना रहे थे। इस दौरान अवधेश यादव की घोड़ी खेत में मूंग की फसल चर रही थी। रतन ने घोड़ी को खेत से भगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अवधेश का पुत्र मृत्युंजय घोड़ी लेकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद मृत्युजंय पिस्तौल लेकर पहुंचा और रतन को कनपटी में गोली मारकर भाग निकला। स्वजन आनन-फानन उन्हें सोनवर्षा राज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में गुरुवार की सुबह खेत में घोड़ी चराने का विरोध करने पर युवा किसान रतन यादव(25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
वारदात को बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के खुरासान गांव में गुरुवार की सुबह अंजाम दिया गया। गोली किसान के कनपट्टी पर लगी थी और जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए परिजनों के द्वारा सोनवर्षाराज पीएचसी ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस बलों के साथ पहुंचे ओपीध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने मामले की छानबीन की।
गोली रतन के कनपट्टी पर लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं गोली मारकर घोड़ी से बहियार की तरफ भाग निकला। इस संबंध में ओपीध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जा में लेकर पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा जा रहा है। वहीं परिजनों की बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।