Kosi Live-कोशी लाइव BREAKING MADHEPURA मधेपुरा: रुपये निकालने के विवाद में सीएसपी संचालक महिला की गला घोंटकर हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 22, 2020

BREAKING MADHEPURA मधेपुरा: रुपये निकालने के विवाद में सीएसपी संचालक महिला की गला घोंटकर हत्या

मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के मानपुर पंचायत के गांधी नगर वार्ड तीन में बुधवार की सुबह सीएसपी संचालिका रतन देवी की हत्या कर दी गयी। सीएसपी संचालक के बेटे ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर कुछ लोगों के साथ मिलकर गला दबाकर और बांस से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

मृतक रतन देवी के पुत्र रूपेश कुमार ने बताया कि उसके गांव का विजय कुमार और अशोक कुमार 10 अनजान लोगों के साथ उसके सीएसपी पर आया और रुपये मांगने लगा। रुपये निकासी के लिए अंगूठे के निशान देने के लिए कहने पर पहले रुपये देने की बात पर अड़ गया। रुपये की मांग करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। मां बचाने के लिए आयी तो वे लोग उनके साथ भी मारपीट करने लगे।

उनलोगों ने गला दबाकर और बांस से हमला कर मां की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर वे लोग फरार हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया। उन्होंने बताया कि  हत्याकांड में संलिप्त लोगों को शीघ्र गिरफ्तार  कर लिया जाएगा।