Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को वापस लाने को लेकर छात्र जाप ने एकदिवसीय उपवास रखा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 22, 2020

मधेपुरा।कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को वापस लाने को लेकर छात्र जाप ने एकदिवसीय उपवास रखा

*
कोटा में फंसे बिहारी छात्रों  कोरोना संक्रमण की जाँच कर वापस बिहार लाने,तथा बिहार के बाहर फंसे छात्रों,मजदूरों को कोरोना संक्रमण की जांच कर बिहार लाने एवं जहानाबाद सहित बाकी जिलो में भूख मिटाने लिए मेढ़क खा कर जिंदा रह रहे लोगो के लिए बिहार भर में सरकार द्वारा मदद पहुँचाने की मांग को लेकर आज यानि 22 अप्रैल 2020 को एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम जन आधिकार छात्र परिषद मधेपुरा के द्वारा रखा।मौके पर जिला अध्यक्ष रौशन कुमार एवं विवि अध्यक्ष अमन कुमार रितेश ने बताया कि जाप सुप्रीमो सह पुर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और छात्र जाप के प्रदेश कार्यालय के अहवान पर आज जन आधिकार छात्र परिषद के द्वारा लॉक डाऊन का पालन करते हुए राज्यव्यापी एक दिवसीय उपवास रखा गया है।
क्या बाहर सिर्फ़ सामान्य और आम घरों के साधारण बच्चें ही फँसे रहेंगे और बाक़ी को CM विशेष छूट देते रहेंगे? सरकार की यह दोहरी नीति और रवैया कब तक चलेगा? 
दूसरे प्रदेशों में फँसे हमारे कामगार अप्रवासी भाईयों और छात्रों को लेकर नीतीश सरकार बिल्कुल भी चिंतित नहीं है।मौके पर नगर अध्यक्ष सामन्त यादव,अभिनाश कुमार,प्रखंड अध्यक्ष मिथुन कुमार,निगम राज, मो0 सलमान,जिला उपाध्यक्ष रामप्रवेश आदि मौजूद थे।