सहरसा। लॉकडाउन को लेकर जहां स्कूल और कॉलेजों में ताला लटका हुआ है। वहीं अब कॉलेजों में ऑनलाइन शिक्षा शुरू कर दी गयी है। कई स्कूलों में भी यह व्यवस्था लागू किया गया है। स्कूल और कॉलेजों में बंद शिक्षा व्यवस्था को लेकर राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया था। निर्देश के अनुरूप अब कॉलेजों में छात्र हित को देखते हुए ऑनलाइन शिक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इससे छात्र-छात्राओं को घर बैठे ही नए पाठ्यक्रम के सिलेबस तक उन्हें उपलब्ध हो रहा है। जरूरत पड़ने पर नोट्स भी उपलब्ध हो रहा हैं। ऑनलाइन शिक्षा से छात्र-छात्रा सहित अभिभावक भी खुश है कि कम से कम सत्र तो विलंब नहीं होगा। शहर के एमएलटी सहरसा कॉलेज, रमेश झा महिला कॉलेज, सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय, राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षा शुरू है। सभी कालेज के वेबसाइट पर पढ़ाई के लिए सामग्री उपलब्ध है।
-------------
क्या है पढ़ाने का तरीका
----
घर बैठे ही प्राध्यापक अपने विषय से जुड़े सिलेबस के अनुसार बच्चों को पढ़ाना शुरू करते है। पहले तो टॉपिक की जानकारी दी जाती है। मोबाइल पर ही प्राध्यापक एक लिक छात्र-छात्राओं को पहले भेज देते है और यह पढ़ाने का समय और विषय की जानकारी व्हाटसएप ग्रुप बनाकर दे देते है। इससे छात्र-छात्राओं को एक साथ जानकारी मिल जाती है कि कब कौन सी पढ़ाई होने वाली है। जूम एप या अन्य एप के माध्यम से प्राध्यापक लिक भेजकर पासवर्ड और आइडी सबको उपलब्ध करा देते हैं। छात्र-छात्रा निर्धारित समय पर उसे लॉगिन कर लिक से जुड़कर वीडियो कॉल की तरह अपने प्राध्यापक से रूबरू रहते हैं। पढ़ाने के दौरान छात्र-छात्राएं अपनी जरूरत की चीजों को पंक्तिबद्ध लिखते भी हैं। प्राचार्य डॉ. डीएन साह कहते हैं कि सहरसा में पहली शुरूआत सहरसा कॉलेज से ही हुई। हर विषयों की पढ़ाई ऑनलाइन शिक्षा दी जाती है। शहर के सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। कॉलेज के वेबसाइट पर ही वीडियो, आडियो और कान्टेंट अपलोड किया जा चुका है। वहीं प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक पार्ट वन, टू एवं थ्री से संबंधित पठन पाठन सामग्री कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध हो चुकी है।
---
कोट
कॉलेज में सभी विषयों की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू है। प्रत्येक दिन बच्चों की क्लास ऑनलाइन हो रही है। छात्राओं को गुगल पर एप के माध्यम से पढ़ाई करवायी जा रही है। बीएड की भी पढ़ाई हो रही है।
डॉ. रेणु सिंह, प्राचार्य, रमेश झा महिला महाविद्यालय, सहरसा।