सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के अली नगर वार्ड नंबर 22 में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की संपति चुरा ली।
जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी मो. कवि मार्च माह में ही अपने गांव जलई पुर्नवास चले गये थे। घर में ताला लगा हुआ था। लॉकडाउन के कारण घर के सदस्य नहीं आ पा रहे थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला व आलमीरा तोड़कर करीब 15 लाख के जेवरात, एलईडी टीवी, कपड़ा आदि की चोरी कर ली। पड़ोस के लोगों द्वारा ताला टूटे जाने की जानकारी गृहस्वामी को दी। इसके बाद पहुंचे गृहस्वामी ने छानबीन की। गृहस्वामी ने बताया कि वो बाहर रहते थे। कुछ माह पूर्व सहरसा आए थे। यहां से पूरे परिवार के साथ कुछ दिन पहले गांव चले गये थे। इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।