सहरसा। कोरोना से जारी जंग के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्?ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर भाजपा नेता सह पूर्व विधायक किशोर कुमार द्वारा गरीबों को 26 मार्च से ही भोजन कराया जा रहा है। इस कार्य में उनकी माता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहयोग मिल रहा है। इससे पहले वो साबून, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण कर चुके हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि कोई हाथ न छूटे, कोई भूखा न रहे, किसी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए हम निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय आपदा है। इस संकट में देश एकता के सूत्र में बंधा है। लागू लॉकडाउन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज लगता है कि हमारा देश अभी तक उस संकट में नहीं फंसा है, जिसमें दूसरे देश फंसे हैं।
Sunday, April 5, 2020
सहरसा।गरीबों को भोजन करा रहे हैं भाजपा नेता
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002