Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।फसल नुकसान को ले किसानों ने की मुआवजा राशि की मांग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 23, 2020

सहरसा।फसल नुकसान को ले किसानों ने की मुआवजा राशि की मांग

सहरसा। प्रखंड क्षेत्र में गत दिन आई आंधी एवं बारिश के कारण हुए मकई फसल का व्यापक नुकसान हुआ है। फसल को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों एवं किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीन दिन तक आंधी एवं बारिश होने से मकई की फसल काफी क्षति हुई है। इस बार इस इलाके में मकई की फसल काफी लगाई गई है। मकई फसल भी अच्छी थी। आंधी के कारण सैकड़ों एकड़ में लगी फसल हवा के तेज वेग में जमीन पर गिर गया है जिससे उपज काफी प्रभावित होने की आशंका है।

पंचायत प्रतिनिधियों एवं किसानों ने सरकार से फसल क्षति की मुआवजा देने की मांग की है। आंधी के कारण फसल के साथ-साथ कई घर को भी काफी नुकसान हुआ है। इस बाबत अंचल अधिकारी श्रीनिवास ने कहा कि वरीय अधिकारी के निर्देश के बाद ही फसल क्षति का आकलन किया जाएगा।