सहरसा। सेवा और दृढ़निश्चय के साथ विषम परिस्थितियों में घर- परिवार छोड़कर महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लगे सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा को कोरोना योद्धा के रूप में भाजयुमो ने सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिषेक वर्द्धन, जिला मंत्री संतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रत्यय झा ने संयुक्त रूप से सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा को धन्यवाद ज्ञापन पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए एसडीओ शंभूनाथ झा ने वैश्विक महामारी के चैन को तोड़ने के लिए घर में रहना जरूरी बताया। कहा तभी हम कोरोना महामारी से जीत पाएंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लगे चिकित्सक, नर्स, पुलिस पदाधिकारी सहित प्रशासनिक पदाधिकारी को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित करने का अभियान भाजयुमो ने शुरू किया है।