Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।डोर टू डोर सर्वे करके कार्यो का लिया जायजा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 23, 2020

सहरसा।डोर टू डोर सर्वे करके कार्यो का लिया जायजा

सहरसा। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर चल रहे कार्य का जायजा कोसी प्रमंडल के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक विवेक चतुर्वेदी ने गुरुवार को लिया। इस दौरान उन्होंने आशा द्वारा किए जा रहे सर्वे के कार्यों की सराहना की। क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक ने टीम नंबर दो ब्लॉक पतरघट के धोघनपट्टी गांव में पर्यवेक्षण किया गया। जिसमें दो आशा ज्योति कुमारी एवं प्रियंका कुमारी अपने कार्य कर रही थी। उन्होंने क्षेत्र में कार्य कर रहे कर्मियों को पहचान-पत्र साथ रखने का भी निर्देश दिया।

----

सुपरवाइजर को दिए कई निर्देश

----

क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि पतरघट ब्लॉक के धोधनपट्टी टीम नंबर दो में आशा के द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा था। वहीं सुपरवाइजर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को कार्य के दौरान शारीरिक दूरी के पालन का भी निर्देश दिया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपाय भी उनके द्वारा सुझाये गये।