सहरसा। सोनबर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के विशनपुर में दो पक्षों के ढाई कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिग की गई। फायरिग की पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, अमरपुर निवासी रामकिशोर यादव ने ढ़ाई कट्ठा जमीन रामसागर साह से खरीदा था। वह जमीन वर्षों से विसनपुर निवासी जस्मी लाल साह के कब्जे में रहने की बात कही जा रही है। बुधवार की दोपहर अमरपुर निवासी रामकिशोर यादव के पुत्र ब्रजेश यादव अपने कुछ साथियों के साथ जमीन पर पहुंचकर जमीन पर अपना मालिकाना हक जताने लगा। जिसपर दूसरे पक्ष द्वारा कानूनन अधिकार नहीं होने की बात कही इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद उत्पन्न हो गया। इसी दौरान ब्रजेश कुमार सहित उनके साथ आये तीन मोटर साइकिल पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों द्वारा हवाई फायरिग की गई। घटना वेदमाता पेट्रोल पंप के आगे की बताई जा रही है। सोनवर्षा कचहरी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बताया कि मामले में दोनों पक्षों से लिखित आवेदन लिया जा रहा है। विवाद के जगह स्थित पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी से घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। तत्काल घटना स्थल से अमरपुर निवासी एक पक्ष के दो बाइक को जब्त कर घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।