सहरसा। लॉकडाउन के दौरान निजामुद्दीन का मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन सजग हो गई है। गुरुवार को डीडीसी राजेश कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम प्रखंड क्षेत्र के मस्जिदों में जमात के नाम पर रह रहे अन्य देश और राज्यों के लोगों की तलाश में पहुंची और उनकी स्क्रीनिग के जरिये जांच शुरू की। हालांकि स्क्रीनिग के दौराना कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया।
इस दौरान डीडीसी ने लॉकडाउन के दौरान जमात नहीं करने, लॉकडाउन का पालन करने और शारीरिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। जांच टीम सबसे पहले तेलवा पूर्वी पंचायत के लिलजा पहुंची। यहां 17 हरियाणा से आए जमाती मिले। फिर जांच टीम ऐना पंचायत के करहारा पहुंची। जहां 10 नेपाली मौजूद थे और घोंघेपुर में जांच के दौरान 11 अररिया जिला से पहुंचने वाले मौजूद थे। सभी लोगों की जांच डा.राजीव कुमार द्वारा की गयी। इस दौरान अधिकारियों द्वारा मस्जिदों में ठहरे सभी लोगों के नाम और मोबाइल नम्बर भी लिए गए। इस दौरान मेडिकल टीम की सुरक्षा को लेकर महिषी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व महिषी थाना के पुलिस जवान और डीसीओ मो.मसरूल आलम, बीडीओ परशुराम सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।