Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।डीलर ने लाभुक को किया जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 2, 2020

सहरसा।डीलर ने लाभुक को किया जख्मी

सहरसा। लॉकडाउन में जहां हर व्यक्ति दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं, वहीं अब अपनी हक का दाना मांगने पर मार पिटाई हो रही है। यह मामला सिमरी बख्तियारपुर का है जहां डीलरों की मनमानी के खिलाफ मुंह खोलने पर लाभुकों को महंगा पड़ गया। डीलरों ने अपने खिलाफ बोलने वाले लाभुकों की पिटाई कर दी।

ऐसा ही एक मामला प्रखंड के सोनपुरा पंचायत के बसंतपुर गांव में गुरूवार को घटी। डीलर के यहां राशन मांगने गये एक वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। वह भी राशन बंटवाने को लेकर बीडीओ के द्वारा प्रतिनियुक्त किये गए कर्मियों के नजर के सामने दबंग जनवितरण प्रणाली के विक्रेता ने लाभुक की पिटाई की। यह कहकर कि तुम लोगों ने मेरे खिलाफ 31 मार्च को सड़क पर प्रदर्शन किया। जख्मी लाभुक ने बलवाहाट ओपी पुलिस को आवेदन देकर बताया कि गांव के ही डीलर सहित कुल छह लोगों ने उसके साथ मारपीट की। सोनपुरा पंचायत के बसंतपुर निवासी विंदेश्वरी यादव ने बताया कि गुरूवार को करीब साढ़े 12 बजे गांव के डीलर राजेश यादव के यहां राशन उठाने गए तो डीलर राजेश यादव सहित इंद्रदेव यादव, नरेश यादव, दीपनारायण यादव, भोलेशंकर यादव व शिवशंकर कुमार ने जबर्दस्ती मारपीट की। विदित हो कि मंगलवार को गांव के करीब छह दर्जन से भी अधिक लाभुकों ने डीलर राजेश कुमार यादव की मनमानी के खिलाफ हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया था। वहीं हंगामा की सूचना पाकर एसडीओ ने बीडीओ को वितरण कार्य कराने का निर्देश दिया था। वहीं बीडीओ राशन वितरण कराने डीलर की दुकान पर पहुंचे।