सहरसा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि पूरब बाजार हटियागाछी के समीप से तीन युवक को पकड़ा गया। गिरफ्तार नयाबाजार निवासी जानिसार असगर, इस्लामियां चौक निवासी मो. शहनवाज एवं उत्तरप्रदेश के बिजनौर निवासी अयान जैदी से पूछताछ की गई तो संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। इसी तरह हनुमान मंदिर कचहरी ढ़ाला के समीप एक बाइक पर तीन युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। जिसे पकड़ा गया। गिरफ्तार सलखुआ थाना के गोसपुर गांव निवासी देवकुमार उर्फ लालू कुमार, धरदौर निवासी उमाशंकर राज एवं पुरानी करबला सिमरीबख्तियारपुर निवासी मो. अफताफ द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।