सहरसा। मधेपुरा जिला में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सहरसा सीमा क्षेत्र को कई जगहों पर सील कर दिया गया है। जहां अधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। लेकिन चेकपोस्ट पर पुलिस बल की कमी के कारण मौजूद अधिकारियों को कठिनाई हो रही है। मंगलवार को कहरा मोड़ सीमा पर प्रतिनियुक्त कृषि समन्वयक विपिन कुमार विनीत के अलावा एक जमादार व एकमात्र पुलिस बल उपस्थित थे। उपस्थित अधिकारी ने कहा कि कहरा मोड़ चेकपोस्ट पर उनके अलावा कृषि समन्वयक प्रमोद कुमार, उदय कुमार के साथ सअनि भगवान झा, सअनि रघुनंदन यादव, सअनि प्रकाश दूबे को तैनात किया गया है। लेकिन पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती नहीं रहने से कठिनाई होती है। मुख्य मार्ग रहने के कारण वाहनों का अधिक आवाजाही होता है। जबकि सीमा सील कर दिया गया है।