Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।प्रशासन को संदिग्ध की सूचना देने पर की मारपीट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 28, 2020

सहरसा।प्रशासन को संदिग्ध की सूचना देने पर की मारपीट

सहरसा। संदिग्धों की जांच करने की सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को देने पर सूचना देने वाले दंपत्ति के साथ संदिग्धों एवं उनके रिश्तेदारों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामला सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी पंचायत के बलुआपार गांव की है।

पीड़ित दंपति बलुआपार निवासी मो. मुन्ना एवं उनकी पत्नी बीबी मरियम खातून का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में चल रहा है। बताया कि गांव में ही किशनगंज जिला से एक व्यक्ति का रिश्तेदार आया था जिसे मेडिकल जांच के लिए बार-बार कहा जाता था। लेकिन वह रिश्तेदार के घर में दो तीन दिनों से छुपा हुआ था। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को दे दी। इसके बाद मेडिकल टीम उनके घर पहुंची तो उनलोगों ने मारपीट की। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर आवेदन नहीं आया है। आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।