Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।ठेला चलाकर गुड़गांव व इलाहाबाद से पहुंचे महिषी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 5, 2020

सहरसा।ठेला चलाकर गुड़गांव व इलाहाबाद से पहुंचे महिषी

सहरसा। लॉकडाउन में गुड़गांव और इलाहाबाद में फंसे लोग ठेला चलाकर महिषी पहुंच गये। इनलोगों की जांच चिकित्सकों द्वारा की गई। ठेला पर सवार कहरा प्रखंड के अमरपुर निवासी संतोष साह ने बताया कि वह 27 मार्च को गुड़गांव में काम नहीं मिलने की वजह से अपने ठेला से घर के लिए रवाना हुआ था।

रास्ते में दरभंगा के निकट नवहट्टा प्रखंड के केदली निवासी हरिशंकर साह साथ हो गए, जो इलाहाबाद से आ रहा था। अधिकारियों ने तत्क्षण इसकी सूचना स्वास्थ्यकर्मियों को दी।

यह सूचना मिलते ही महिषी पीएचसी प्रभारी डॉ. रामाधार सिंह, डॉ. प्रेम प्रभाकर, डॉ. अफगान खान व मिलन कुमार अंबेदकर चौक पर पहुंचकर दोनों का आवश्यक जांच कार्रवाई पूरी की। अधिकारियों सहित चिकित्सकीय दल ने दोनों युवकों को अपने अपने पंचायत के क्वारंटाइन केंद्र पर जाकर 14 दिनों तक रहने को कहा। ठीक उसी समय सहरसा की ओर से तेलवा पश्चिमी पंचायत के डुमरी नवादा का रहने वाला रवि राय, त्रिवेणी यादव एवं पवन राय भी चौक से निकल रहे थे। अधिकारियों ने उसे रोककर भी पूछताछ किया। तीनों लोगों ने बताया कि हमलोग ठेला से ही दिल्ली से यहां आए है। 27 मार्च को दिल्ली से चलकर रविवार को पहुंचे तीनों लोगों ने सहरसा में जांच कराने की बात कहते पर्चा दिखाया। अधिकारियों ने इन तीनों को भी अपने पंचायतों में बने क्वारंटाइन केंद्र में रहने का निर्देश दिया।