Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।एक साथ दर्जन कौओं की मौत से ग्रामीणों में दहशत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 5, 2020

सहरसा।एक साथ दर्जन कौओं की मौत से ग्रामीणों में दहशत

सहरसा। कोरोना वायरस के खौफ के बीच बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर पंचायत स्थित कटैया गांव के खेतों में रविवार को कई कौओं की मौत का मामला उजागर हुआ है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

मुखिया के पहल पर पशु चिकित्सकों की टीम स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। वहीं कौओं की मौत के कारणों के पता लगाया जा रहा है। हालांकि पटना में सैंपल जांच के बाद ही मौत के कारणों का पर्दाफाश हो पाएगा।

जानकारी के अनुसार, कटैया गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर के समीप खेतों मे एक दर्जन से अधिक कौओं की मौत हो गई। सभी कौएं खेत में पड़े थे। ग्रामीणों को जब यह खबर जानकारी मिली तो पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों में इस कदर भय व्याप्त हो गया कि किसी ने उस तरफ झांकने की जहमत नहीं उठाई। पंचायत के मुखिया संजीव कुमार राय ने घटना से जिलाधिकारी कौशल कुमार को अवगत कराते हुए जांच कराने की मांग की। डीएम के निर्देश पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ. दिवाकर, पशु चिकित्सा पदाधिकारी आरण के डॉ. शिवशरण पंत, पंचगछिया के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुणाल किशोर, डॉ. विपीन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मृत पड़े कौओं का जायजा लिया। चिकित्सकों की टीम ने प्रथम²ष्टया समीप में चल रहे मुर्गी फार्म से फेंके गये अवशेष के खाने या जहरीले पदार्थ एवं जहर खाने से मरे चूहों के खाने से कौऔं की मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि चिकित्सकों ने कहा कि मृत कौवे के सैंपल को पटना भेजा जाएगा। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही कौओं के मौत के कारण का सही खुलासा हो पाएगा। चिकित्सकों की टीम मृत सभी कौओं को अपने साथ ले गये।

---- एक साथ दर्जन कौओं की मौत होना गंभीर बात है। मृत कौओं का सैंपल पटना भेजा जाएगा। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही कौओं की मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा।

डॉ. वैधनाथ प्रसाद, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहरसा।