Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।कोरोना संदिग्ध भाग रहे पति-पत्नी को पुलिस ने पकड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 2, 2020

सहरसा।कोरोना संदिग्ध भाग रहे पति-पत्नी को पुलिस ने पकड़ा


सहरसा। सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को गांव के निजी चिकित्सक द्वारा कोरोना संदिग्ध बताने पर पति-पत्नी भागकर अपने मायके जाने लगी जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार चिकित्सक ने इलाज के दौरान कोरोना वायरस की लक्षण को देखकर उन्हें जांच के लिए अस्पताल जाने को कहा। लेकिन महिला अपने पति के साथ मेडिकल कॉलेज बैजनाथपुर पहुंची जहां से बिना इलाज के ही मायके के लिए निकल गई। बैजनाथपुर ओपी पुलिस ने शक के आधार पर पति व पत्नी को पकड़ लिया। पूछताछ की गई तो बताया कि उसे बुखार है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। गांव के प्राइवेट चिकित्सक ने कोरोना वायरस की लक्षण बताया जिसको लेकर वो लोग यहां से जा रहे थे। बाद में पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जांच के लिए सौरबाजार पीएचसी भेज दिया।