सहरसा। बासंती नवरात्र में आदि शक्ति के नौवीं के प्रवेश पर लोगों ने गुरूवार को मां सिद्धिदात्रि की भक्तिमय माहौल में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर एकमात्र सूबेदारी टोला में स्थापित की गई प्रतिमा की पूजा-अर्चना के लिए लॉकडाउन के कारण इक्का- दुक्का ही श्रद्धालु आते रहे। अन्य वर्षों में जहां अपार भीड़ उमड़ती थी, वहीं इस वर्ष कोरोना वायरस से मां की अराधना से भी लोगों को एक तरह से वंचित कर दिया। गायत्री शक्तिपीठ में जहां हजारों श्रद्धालु हवन करते थे, वहीं इस बार औपचारिक तरीके से अनुष्ठान संपन्न हुआ। मां की पूजा- अर्चना करने और खोईछा भरने के लिए क्रमवार महिलाएं आती रही। मेला समिति के लोग आमलोगों की भीड़ नहीं जुटे इसका पूरा ध्यान रखा। पूजा- अर्चना करनेवाले लोगों ने बताया उनलोगों ने परिवार और समाज की सुख समृद्धि के साथ- साथ करोना वायरस के मुक्ति के लिए मां की आराधना की।