सहरसा। नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पुलिसकर्मियों की बढ़ती जिम्मेवारी को देखकर सागर लुकआउट के निदेशक सागर कुमार ने गुरूवार को सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह को निश्शुल्क उच्च क्वालिटी का 50 मास्क समर्पित किये। इस मौके पर सागर कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर उनके लघु उद्योग में प्रतिदिन पांच से दस हजार मास्क बनाए जा रहे हैं। वहीं सामाजिक दायित्व के तहत उनकी कंपनी भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस विपदा की स्थिति में कर्तव्य निभाने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर और मास्क उपलब्ध कराएंगे।