Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।डोर टू डोर सर्वे करने दिवरा पहुंची यूनिसेफ की टीम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 17, 2020

सहरसा।डोर टू डोर सर्वे करने दिवरा पहुंची यूनिसेफ की टीम

सहरसा। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं संदिग्ध मरीज की खोज में यूनिसेफ की टीम खरका तेलवा के दिवरा ब्राह्माण टोली गांव पहुंची और डोर टू डोर सर्वे किया।

यूनिसेफ एसएमसी मजहरूल हसन के साथ एएनएम सुनीता कुमारी, आशा कार्यकर्ता रूखसाना एवं टीम के अन्य सदस्य अन्य प्रदेशों एवं विदेशों से आने वाले लोगों एवं परिवारों की जानकारी प्राप्त किया। डोर टू डोर सर्वे के दौरान टीम के लोगों ने कहा कि कोई भी लोग विदेश या प्रदेश से आकर चुपचाप अपने घर में हैं वह अपनी जानकारी नहीं छुपाए। यदि उन्हें सर्दी, खांसी व सांस की तकलीफ या फिर सिरदर्द के कोई भी लक्षण दिख रहा है। तुरंत स्वास्थ्यकर्मी या प्रशासन के लोगों को जानकारी दें। जिससे उनकी जांच हो सके। प्रमुख शमीम अख्तर पप्पू के साथ घर-घर जाकर टीम ने साफ सफाई रखने तथा हाथ की धुलाई करने, शारीरिक दूरी बनाए रखने अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया। मौके पर स्वच्छताग्राही आशीष कुमार सिंह, प्राणमोहन सिंह, मुन्ना झा आदि टीम को सहयोग किया