Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:युवाओं ने जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा भोजन की पैकेट। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 3, 2020

सहरसा:युवाओं ने जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा भोजन की पैकेट।

सहरसा। नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जहां पूरे देश में हर स्तर पर जंग जारी है। वहीं शहर के कुछ युवाओं द्वारा अनवरत शहीद चौक के समीप मेस स्थापित कर गरीबों, भिक्षुओं, रिक्शाचालकों व अन्य जरूरतों के बीच भोजन का पैकेट वितरण किया जा रहा है। इन युवाओं का कहना है कि संकट की इस घड़ी में हमलोग सरकार और प्रशासन के पूरी तरह साथ है। कहा कि हमलोग अपने स्तर से जबतक जरूरत होगी, जरूरतमंदों की सेवा करते रहेंगे। कहा कि रामनवमी के अवसर पर गुरूवार को राहत पैकेट में खीर व अन्य सामग्री डाला जा रहा है। इस कार्य को मानव सेवा बनाम कोरोना वायरस का जंग में हमलोग अनवरत चलते रहेंगे। मौके पर लुकमान अली, प्रकाश मिश्र, अजीत यादव, संजीव भगत, संतोष भगत, प्रभु सिंह, रवि जायसवाल, संपक सिंह, आदर्श सिंह, राजू कुमार चौधरी, श्रवण साह, अमरदीप कुमार, शंकर कुमार, भरत साह, राजू पोद्दार, रवि पोद्दार, नवनीत, सौरभ दहलान, आनंद खेतान आदि लगे हुए हैं।