सहरसा। कोरोना संक्रमण महामारी से बचाव के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बनाए गए आवासन केंद्र का सदर एसडीओ शंभूनाथ झा ने निरीक्षण किया।
इस दौरान बनगांव दक्षिणी से चार लोग एवं सिरादेयपट्टी पंचायत के क्वारंटाइन सेंटर से चार लोगों के भागने की सूचना पर आवासन केंद्र के प्रतिनियुक्त कर्मी को भागे लोगों को बुलाकर सेंटर में रखने का आदेश दिया। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी तरह कर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो लोग क्वारंटाइन सेंटर से भाग गए हैं वह अगर जल्द सेंटर पर नहीं पहुंचे तो उनके विरुद्ध भी सरकारी स्तर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। वहीं बाहर से आये बनगांव उत्तरी, चैनपुर सहित अन्य पंचायतों के आवासन केन्द्र पर 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखें गए दर्जनों लोगों को खाने पीने की सुविधा एवं मेडिकल जांच सहित स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान अंचलाधिकारी कुमारी तोशी, पंचायत सचिव प्रदीप मंडल सहित अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।