सहरसा। लॉकडाउन से उपजे आर्थिक तंगी के बीच रोजी-रोटी की समस्या से जूझ रहे परिवारों की सहायता के लिए सीआइपीएल संस्था द्वारा तीन सौ परिवारों के बीच राशन किट का वितरण किया गया।
संस्था के स्थानीय इकाई के अध्यक्ष सैनीटोला निवासी ब्रह्मादेव यादव के पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 एवं वार्ड संख्या चार के तीन सौ परिवारों के बीच पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, तीन किलो दाल,एक किलो चीनी, एक किलो सरसों तेल,एक किलो डिटरजेंट, मशाला, सैनिटाइजेशन के लिए डिटोल साबुन सहित अन्य सामानों के किट वितरण किया। उन्होंने बताया कि सीपीआइएल सॉफ्ट एवं हार्डवेयर की कंपनी हमेशा आपदा की घड़ी में मानव सेवा को तत्पर रहती है। संस्था के प्रयास की सराहना कर वार्ड संख्या 15 के वार्ड पार्षद कलावती देवी ने कहा कि आपदा के इस घड़ी में मानव सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। इस अवसर पर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए एक जगह भीड़ इकट्ठी नहीं हो, इसके लिए संस्था के सदस्यों के द्वारा घर पर राशन किट भिजवाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जनार्दन यादव, सुरेश प्रसाद यादव, मिथिलेश कुमार यादव,डा.वकील यादव, उत्तम लाल यादव,रुक्मिणि देवी, विभा देवी,साक्षी यादव, सीआइपीएल के सदस्य आर्यमन कुमार, शंभू कुमार यादव,भूपेन्द्र यादव, इंद्रभूषण यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संस्था के सदस्यों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि लॉकडाउन नहीं तोड़ें, किसी भी परिस्थिति मे एक जगह जमा होकर भीड़ न लगाएं। घर पर रहें सुरक्षित रहें। जब भी अतिआवश्यक कार्य से बाहर निकलें तो शारीरिक दूरी बनाए रखें। अस्थायी आइसोलेशन वार्ड से भाग कर घर नहीं जाएं।क्योंकि कोरोनाग्रस्त लोगों में कई बार लक्षण तो प्रकट नहीं होता पर उनसे दूसरों को संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।