Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।आधी रात को पहुंचे डीएम, कामकाज का लिया जायजा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 28, 2020

सहरसा।आधी रात को पहुंचे डीएम, कामकाज का लिया जायजा

सहरसा। जिलाधिकारी कौशल कुमार सोमवार की मध्य रात्रि सिमरी बख्तियारपुर के कौशल विकास केंद्र पहुंचकर चल रहे कार्य का जायजा लिया। डीएम के आने की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, एएसडीएम अश्वनी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, बनमा इटहरी प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रगुप्त बैठा आदि अधिकारी पहुंचे जिससे डीएम ने पूछताछ की। आरटीपीएस केंद्र पर कुछ डाटा ऑपरेटर के सुस्त रवैये पर डीएम ने फटकार भी लगाई। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने एसडीओ से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेकर कई दिशा-निर्देश दिए। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सभी के बैंक खाते में तत्काल एक हजार की राशि भेजे जाने को लेकर लगातार कई दिनों से 24 घंटे कार्य किए जा रहे हैं। कार्डधारियों का आधार लिक किए जा रहा है। आधार कार्ड में नाम एवं बैंक खाते में नाम में मिलान नहीं होने के कारण राशि नहीं जा रही थी जिसे सुधारने का कार्य लगातार किया जा रहा है। सुधार के उपरांत सभी राशन कार्डधारी खाते में राशि भेज दी जाएगी। एसडीओ ने बताया कि वैसे लोग जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया एवं उनका राशन कार्ड किसी कारणवश नहीं बना है वैसे 12 हजार से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सूची बनाई गई है। उन सभी लोगों का भी आधार कार्ड को पासबुक से लिक कर अपलोड कराने का कार्य करवाया जा रहा है। वैसे लोगों के खाते में भी सर्वप्रथम सरकार के द्वारा एक हजार की राशि उनके खाते में भेजा जाएगा। जिला पदाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को दो से तीन दिनों के अंदर पूरा करवाने का निर्देश एसडीओ को दिया।