सदर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 40 निवासी युवक दीपक कुमार के द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर हथियार के साथ एक तस्वीर पोस्ट किया था। तस्वीर पोस्ट करने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने मामले में एक युवक को जेल भेजा गया था।