मधेपुरा: सदर प्रखंड मुख्यालय के मठाही चौक पर आज मठाही ओ पी पुलिस के द्वारा रोड पर चल रहे वाहन चालकों को लॉकडाउन का सख्त पालन करवाते देखा गया। एन एच 107 पर जो भी वाहन चलते थे उसे रोक कर कारण पूछा जाता था, यदि गलत कारण का पता चलने पर उसे उठक-बैठक भी करवाया जाता था । वहीं भान टेकठी के कोरेन्टाइन सेंटर आदर्श मध्य विद्यालय भान में विद्यालय के मुख्य द्वार पर ही ताला लगा था, जहाँ 2 दिन पूर्व बाहर से आये कुछ लोगों को कोरेन्टाइन में रखा गया था, लेकिन जब पत्रकार कोरेन्टाइन सेंटर पहुंची तो वहाँ कोई भी क्रमचारी नही मिले मुख्य द्वार पर ही ताला लगा मिला, जबकि कोरेन्टाइन सेंटर पूरे लॉकडाउन यानी 14 अप्रैल तक चलने वाली थी लेकिन 2 दिन भी नही चल पायी ।इससे साफ साफ प्रतित होता है कि सभी जन प्रतिनिधियों से ले कर उच्च पदाधिकारियो तक सरकार की आँखो में धूल झोंक रहें है।
वहीं दूसरी ओर घैलाढ़ प्रखंड के भान टेकठी में समाजसेवी शिक्षक कुमार आशीष उर्फ गुड्डू, शिक्षक सदानंद बिहारी, श्यामकिशोर मंडल, कमलनारायण मंडल, मिथलेश शर्मा, राजेन्द्र यादव, जयकृष्ण यादव, राजेन्द्र मंडल, मसूजन मंडल, एवं नुनुलाल मंडल के द्वारा लगातार मास्क का वितरण कर हर व्यक्ति को जागरूक करने का काम करने में लगे है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए स्वयं का सुरक्षा ही एक मात्र इलाज है।लोगों से समाजिक दूरी बना कर रहने की अपील की ।
संवाददाता: सविता नंदन कुमार