Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।हम हैं आपकी सेवा में तत्पर, आप रहें घर पर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 2, 2020

सहरसा।हम हैं आपकी सेवा में तत्पर, आप रहें घर पर

सहरसा। कोरोना वायरस के इस जंग में पुलिस जवान से लेकर अधिकारी तक की अहम भूमिका मानी जा रही है। लोगों की सेवा में जहां अधिकारी व जवान तत्पर रहते हैं वहीं लोगों से घरों में रहने की अपील भी कर रहे हैं। यहीं नहीं घर में रह रहे जरूरतमंद लोगों की भी मदद कर रहे हैं।

लॉकडाउन घोषित होने के बाद पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह, पुनि राजमणि, अनि द्रवेश कुमार समेत कई अधिकारी व जवान लगातार सड़कों पर गश्त लगाते दिख रहे हैं। लोगों से घरों में रहने की अपील करने के साथ-साथ लॉकडाउन का पालन करने की नसीहत भी दे रहे हैं। यही नहीं लोगों को आवश्यक सामान, दवा आदि कैसे मिले इसके लिए भी प्रयासरत रहते हैं। बुधवार को संतनगर के एक बुजुर्ग ने थानाध्यक्ष को फोन किया कि वो घर में बुजुर्ग पत्नी के साथ हैं। दवा की कमी हो गई है। लॉकडाउन में कैसे निकले। कोई वाहन भी नहीं है। जिसपर थानाध्यक्ष ने एक जवान को बुजुर्ग दंपती का पता देकर उन्हें दवा उपलब्ध कराने को कहा। यहीं नहीं उन्हें ऑनलाइन डिलेवरी उपलब्ध कराने वाले का नंबर भी उपलब्ध कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लॉकडाउन का चेन टूटेगा तो परेशानी आम जनता की ही बढ़ेगी। जिस कारण हर नागरिक को इसका पालन करना चाहिए। वहीं एसपी ने कहा कि अनावश्यक बाहर नहीं निकलें, घरों में ही रहें आप आपकी हर सेवा में तत्पर में हैं। दूसरी ओर यातायात प्रभारी नागेन्द्र राम भी इस जंग में अपनी टीम के साथ अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।