मधेपुरा जिले के कुख्यात अपराधी और लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना रंजीत उर्फ सिंहवा यादव को सदर थाना पुलिस के सहयोग से ग्वालपाड़ा पुलिस ने बुधवार की देर रात शहर पावर स्टेशन के पास एक घर से गिरफ्तार किया। सिंहवा फिलहाल झिटकिया कलौथा पंचायत का सरपंच बताया जाता है। इनके खिलाफ सिर्फ ग्वालपाड़ा थाना मे एक दर्जन लूट, हत्या आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामला दर्ज है। इसके अलावा जिले के अन्य थाना सहित पड़ोसी जिलो मे दर्जनो मामले वांछित अपराधी बताया जाता है। मधेपुरा पुलिस ने कई बार गिरफ्तारी के लिए छापामारी की लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देकर वह भागने में कामयाब होता रहा। सिंहवा की गिरफ्तारी मधेपुरा पुलिस के लिए काफी अहम माना जा रहा है ।