मधेपुरा। हरिपुरकला पंचायत में कोरोना वायरस से बचाव के लिए पंचायत की मुखिया डॉ. लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व में पूरी पंचायत को सैनिटाइज किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच मास्क, डेटॉल साबुन व बिस्कुट का भी वितरण किया। मौके पर मुखिया डॉ. लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रण को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन में हमें भी पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। मुखिया ने कहा पंचायत के वार्डों, गली, मुहल्लों को सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूक करने के लिए हमारे वालेंटियर घर-घर जाकर लोगों से इस बीमारी से बचने के लिए जागरुकता संदेश भी दे रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दरवाजे गेट बार-बार छूने से संक्रमण बढ़ता है। क्योंकि दरवाजा बार-बार खुलता है और लगता रहता है इसलिए लोगों को छूने से कोरोना वायरस इसकी जो संक्रमण है वायरस बढ़ता है। इसीलिए सैनिटाइजर का छिड़काव प्रत्येक गेट पर दरवाजे पर जरूरी है। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन को सफल बनाने की अपील भी की। मौके पर पंचायत हरिपुर कला वार्ड संख्या छह के पार्षद जेलू मंडल, राजेश कुमार यादव, बेचन मंडल, राहुल कुमार व बड़ी संख्या में वालंटियर व ग्रामीण मौजूद थे।
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002