मधेपुरा। कोरोना महामारी को लेकर प्रखंड स्तर पर बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से दिन में दो वक्त भोजन में दाल-भात मुहैया करने और सुबह के नाश्ते में सूखा चूड़ा, मूढ़ी, गुड़ देने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। सोमवार की सुबह बभनी पंचायत के सरपंच राजेश कुमार झा और पूर्व मुखिया श्याम यादव से क्वाटंराइन में रह रहे लोगों ने भोजन सही से नहीं मिलने की शिकायत की। एकांतवास में रह रहे लोगों ने बताया कि यहां दोनों टाइम भोजन में दाल भात दिया जा रहा है। वहीं सुबह के नाश्ते में सूखा चूड़ा दिया जा रहा है। कहा प्रशासन से अनुरोध है कि लगातार दोनों वक्त दाल भात खाने से स्वास्थ्य और प्रभावित हो सकता है। कम से कम एक वक्त रोटी सब्जी और संभव हो दूध की व्यवस्था करें। नाश्ते में भी आंशिक रूप से बदलाव करें। इस बाबत सरपंच राजेश कुमार झा और पूर्व मुखिया श्याम यादव ने क्वारंटाइन में रह रहे लोगों की समस्या से सीओ रमेश कुमार सिंह से अवगत कराया। जो भी व्यवस्था की गई है और जगहों से बेहतर है। पका-पकाया भोजन कराना है इसलिए दाल-भात आसानी से उपलब्ध है। इस कारण जो भी दिया जा रहा है वह बेहतर है। नाश्ते में व्यापार मंडल से प्राप्त पॉकेट जिसमें चूड़ा, गुड़, मूढ़ी, एक बिस्कुट और एक भुजिया है। वह सुबह में बांटा जा रहा है। इसके बावजूद अगर कोई शिकायत है तो उसे दूर करने की कोशिश की जाएगी। यद्यपि क्वारंटाइन में रह रहे लोग जिन्हें सुबह में गर्म पानी पीने की आदत है वह भी परेशान हैं। वे लोग सुविधा और व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है।
Monday, April 6, 2020
मधेपुरा।क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों ने भोजन को लेकर जताई नाराजगी
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002