Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।सख्ती करने के अलावा लोगों को पहुंचा रहे हैं मदद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 28, 2020

सहरसा।सख्ती करने के अलावा लोगों को पहुंचा रहे हैं मदद

सहरसा। कोरोना से जारी जंग में पुलिस कर्मियों की भूमिका भी काफी अहम है। इस जंग में विधि व्यवस्था के साथ-साथ हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करनी पड़ रही है। जिसमें सदर थाना के थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह बेहतर कार्य कर रहे हैं। इनका पुत्र राजस्थान के कोटा में फंसा हुआ है। लेकिन उसकी चिता छोड़कर ये लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ-साथ लोगों को मदद भी पहुंचा रहे हैं। यही नहीं जन्मदिन की सूचना पर दूसरे घरों में केक लेकर पहुंचते हैं और उन परिवार में खुशियां बांटते हैं। मोबाइल पर अगर कहीं से बाहर से आने वाले लोगों की सूचना मिलती है तो वैसे लोगों को जांच के लिए अस्पताल भी पहुंचा रहे हैं। जबकि अगर किसी घर से सहयोग मांगा जाता है तो वहां पुलिस कर्मियों को भेजकर मदद भी कर रहे हैं। थानाध्यक्ष की मानें तो कहीं से कोई बुजुर्ग या महिला जो अकेले हैं उसे घर से निकलने में कठिनाई होती है और वैसे लोग फोन पर दवा या अन्य सामान मंगाने के लिए मदद मांगते हैं तो उनकी मदद की जाती है। अहले सुबह से देर रात तक सड़कों पर रहकर एक योद्धा के तरह काम करे हैं।