Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।कोरोना वायरस को लेकर 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 13, 2020

सहरसा।कोरोना वायरस को लेकर 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

 सहरसा। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है। बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिग सेंटर को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंदकर दिया गया है। 22 मार्च को बिहार दिवस का आयोजन नहीं होगा। सभी खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम रद कर दिया गया है। सरकार ने सभी बुकिग्स को सरकार ने रद करा दिया है। सारे पार्क को बंद कर दिया गया है। सरकारी कार्यालय में कर्मचारी को सतर्क रहने और कार्यालय में कम भीड़ करने का निर्देश दिया गया है।