Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सहरसा पुलिस की खुली पोल,आर्म्स एक्ट से नाम हटाने को लेकर ऑडियो वायरल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 1, 2020

SAHARSA:सहरसा पुलिस की खुली पोल,आर्म्स एक्ट से नाम हटाने को लेकर ऑडियो वायरल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

आर्म्स एक्ट से नाम हटाने को लेकर सदर थानाध्यक्ष द्वारा मांगी जा रही व्यवस्था से संबंधित ऑडियो वायरल होने से पुलिस महकमा में खलबली मच गई है। पुराना ऑडियो बताते हुए मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
वायरल ऑडियो में सदर थानाध्यक्ष और एक युवक के बीच आर्म्स एक्ट से नाम हटाने को लेकर काफी देर तक बातचीत होती है। स्थानीय भाषा मैथिली में हो रही बातचीत के दौरान कई मामले में वांछित रह चुका युवक सदर थानाध्यक्ष को यह बताते हुए सुना जा रहा कि कौन से मामले में किस तरह का दफा लगने से केस कमजोर हो जाता है। सदर थानाध्यक्ष युवक से यह कहते सुने जा रहें कि 307 हमरे पास रहतेय और 27 आर्म्स डीएसपी साहब के पास चैयल जएतेय। कई तरह की बात के बाद सदर थानाध्यक्ष कहते हैं कि कुछ व्यवस्था करतैय। थानाध्यक्ष यह भी कहते हैं कि तोहर पैरवी डीएसपी मुख्यालय साहब भी किये थे। उल्लेखनीय है कि बातचीत में जिस डीएसपी मुख्यालय साहब की चर्चा की जा रही उनका सहरसा से तबादला हो चुका है। यह बात चर्चा में है कि ऑडियो पिछले वर्ष फरवरी-मार्च महीने की है। मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का है। इसमें पीड़ित पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के खिलाफ हथियार के बट से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। इसी मामले में आर्म्स एक्ट नहीं लगाने के लिए पैरवी की जा रही है। उधर, सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने कहा किवायरल ऑडियो के बारे में मुझे भी जानकारी प्राप्त हुई है। इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। यह कई महीने पुराना प्रतीत होता है। एसपी राकेश कुमार ने कहा कि ऑडियो वायरल की जानकारी मिली है। इस मामले में तहकीकात करायी जाएगी।