Kosi Live-कोशी लाइव बिहार : पटना में छात्र जदयू के उपाध्यक्ष कन्हैया कौशिक की गोली मारकर हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 11, 2020

बिहार : पटना में छात्र जदयू के उपाध्यक्ष कन्हैया कौशिक की गोली मारकर हत्या

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की शाम छात्र जदयू नेता कन्हैया कौशिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र नेता कन्हैया कौशिक की हत्या के बाद छात्रों में काफी आक्रोश है। अभी तक जो खबर मिल रही है उसके अनुसार होली का बैनर बनाया गया था, जिसमें सभी का फोटो था। पर जिसने हत्या की उसका पोस्टर नहीं था। पोस्टर में फोटो नहीं होने की वजह से हत्या की बात सामने आ रही है। हत्या करने वाला भी पटेल नगर रोड नंबर 5 में रहता है। उसका नाम कुश है। 
कन्हैया छात्र जदयू का प्रदेश प्रवक्ता था। वर्ष 2018 के 17 मार्च को एएन कॉलेज का उपाध्यक्ष चुना गया था। अभी छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता बना था। कन्हैया छात्र जीवन में काफी सक्रिय था। पाटलिपुत्र विवि की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज बुलंद करता था। वहीं, कन्हैया की हत्या के मामले में आशुतोष और बंटी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर कन्हैया के शव को उसके गृह जिला मधुबनी भेज दिया गया है। उसके चाचा और चाची उसे लेने आये थे। 
कन्हैया अपने दो भाईयों के साथ पटेल नगर में किराए के मकान में रहते थे। एक भाई घर चला गया था दो भाई यहीं रह गए थे।कन्हैया के सीने में एक गोली लगी थी। अधिक खून निकल जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद चंदन नाम एक लड़के को पैर में दो गोली लगी है। उसका इलाज निजी नर्सिंग होम चल रहा है। घटना मंगलवार शाम में साढ़े सात से पौने आठ बजे की है। बताया जा रहा है कि हत्या के पहले कन्हैया और कुश के बीच बहस हुई थी। उसके बाद कन्हैया ने पटेल नगर थाने में जाकर सनहा भी दर्ज कराया था।