Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।तमंचे के साथ दरभंगा के चार बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 13, 2020

सहरसा।तमंचे के साथ दरभंगा के चार बदमाश गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। जलई ओपी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह थनवार चौक के निकट वाहन चेकिग के दौरान एक देसी कट्टा के साथ तीन बाइक पर सवार चार बदमाश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी बदमाश दरभंगा जिले के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के गोलमा गांव का रहने वाला है।
जलई ओपी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ओपी के एएसआई सत्येंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गश्ती कर रहे थे। सुबह के करीब तीन बजे गश्ती दल थनवार चौक के निकट वाहन चेकिग शुरू की। इसी दौरान सहरसा की ओर से आ रहे तीन मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों को रोका गया। लेकिन सभी भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पकड़कर तलाशी ली गई तो प्रदीप कुमार राम के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया जबकि बाइक सवार युवक रोहित राम, प्रदीप कुमार राम, हरदेव कुमार एवं सोहित कुमार को पुलिस हिरासत में ले लिया। युवकों के साथ पुलिस ने तीन बाइक भी जब्त किया। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि चारों के आपराधिक इतिहास के संबंध में छानबीन की जा रही है। जबकि बाइक के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। प्रथमद्रष्टया बाइक भी चोरी का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी बदमाशों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज गया है। जलई ओपी अध्यक्ष ने कहा कि सहरसा को दरभंगा से जोड़ने वाली सड़क में नियमित रूप से जांच की जा रही है।