कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र के लहुआर निवासी एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। इस बाबत स्वजनों ने दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सात लोगों के खिलाफ महिषी थाना में आवेदन दिया है।
थाना में दिए आवेदन में कहा है कि सात मार्च से लड़की घर से गायब है। खोजबीन में पता चला कि एक चार पहिया वाहन से पहुंचे दरभंगा के धनश्यामपुर थाना क्षेत्र के समोल गांव के प्रिस सिंह, रविंद्र सिंह, सुनीता देवी, सत्या देवी, सुमन सिंह व मोहिया गांव के बाबू साहिब सिंह, रमण सिंह ने मिलकर लड़की का अपहरण कर लिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है।
