Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।पानी भरे गढ्ढे में डूबने से बालक की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 19, 2020

मधेपुरा।पानी भरे गढ्ढे में डूबने से बालक की मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। प्रखंड की पड़वा नवटोल पंचायत के विष्णुपुर घाट टोला में मंगलवार से लापता बच्चे का शव बुधवार को चापाकल के पास बने गढ्ढे में मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। जबकि पुलिस का कहना है कि बच्चे के शरीर पर किसी तरह का जख्म नहीं दिख रहा है। अब देखना यह है कि बच्चे की मौत पानी भरे गड्ढा में डूबने से हुई है या हत्या कर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बताया गया कि पड़वा नवटोल पंचायत के विष्णुपुर घाट टोला वार्ड 10 के सुधीर ऋषिदेव के पुत्र सुजीत कुमार का आठ वर्षीय पुत्र मंगलवार को गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद रात करीब 11 बजे सुजीत का शव चापाकल के पास पानी भरे गड्ढे में मिला। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की मौत से परिवार में शोक की लहर है। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि बच्चे के शरीर पर किसी तरह का जख्मी नहीं पाया गया है। पिता के बयान पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।