Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।साफ-सफाई नहीं होने से लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 19, 2020

मधेपुरा।साफ-सफाई नहीं होने से लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। जिले में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों में दशहत है। कोरोना से बचाव के लिए लोग लगातार साफ-सफाई का ध्यान रख रहे हैं। लेकिन मुख्यालय अंतर्गत बंधन बैंक के समीप वार्ड 11 की ओर जाने वाले रास्ते पर लगा कचरे का ढेर प्रशासन की साफ-सफाई को ले इंतजाम की पोल खोलने के लिए काफी है। वार्ड 11 की ओर जाने वाले रास्ते के समीप बैंक रहने से लोग प्रतिदिन यहां से गुजरते हैं। लेकिन यहां पर कचरा जमा होने के कारण लोगों में कोरोना का भय बैंकिग काम से सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। कचरे की वजह से आने-जाने वाले और स्थानीय लोगों में करोना जैसी महामारी का खतरा बना हुआ है। लोग कोरोना वायरस से भयक्रांत हैं। लोगों को बीमारी फैलने का भय सता रहा है। स्थानीय जोनसन दास बताते है कि कचरे को लेकर कई बार विभागीय अधिकारी से शिकायत की गई। यद्यपि अधिकारी स्वच्छता को लेकर गंभीर नहीं दिखे। इस जगह खाली पड़ी जमीन पर वर्षो से कचरा फेंकने का काम स्थानीय और बाहरी लोगों द्वारा किया जा रहा है। अब कचरा का बड़ा ढेर जमा हो गया है। इसकी सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं लोगों से वहां कचरा नहीं फेंके जाने से मना भी नहीं किया जा रहा है। इससे पहले भी स्वच्छता पर विशेष काम नहीं हो पाया। कचरें फेंके जाने को लेकर कुछ लोगों के साथ बराबर झड़प भी हुआ करता है। यद्यपि लोग मानने को तैयार नहीं होते है। हाल के दिनों में कोरोना वायरस का मामला सामने आने पर लोग ज्यादा भयभीत हो गये। लोगों को वायरस का संक्रमण फैलने का भय सता रहा है। लोगों ने प्रशासन से कचरा हटवाने की मांग की है।