कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। शिक्षकों के हड़ताल के कारण प्रदेश में बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता रहा है। सरकार के अड़ियल रवैये के कारण शिक्षकों की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। सरकार शिक्षकों के साथ न्याय करने के बजाए दंडात्मक कार्रवाई कर झुकाने का प्रयास कर रही है लेकिन जबतक शिक्षकों की मांगों को सरकार मान नहीं लेती है हड़ताल जारी रहेगा। उक्त बातें शुक्रवार को उग्रतारा मध्य विद्यालय महिषी के प्रांगण में हड़ताली शिक्षकों को संबोधित करते हुए समन्यवय संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मंडल सदस्य प्रदीप कुमार पप्पू ने कही। कार्यक्रम में प्रखंड संयोजक सुखदेव मंडल, मंडल अध्यक्ष आशुतोष ठाकुर, जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार, अमीन अकबर, संजय कुमार, सुभाष, कमलेश, नवल किशो, सुरेंद्र, बिंदु कुमार, प्रवीण कुमार, सचिव पांडव नारायण पंडित, सुधीर कुमार आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि 13 मार्च से 20 मार्च तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को अगाह किया जाएगा। इस दौरान आनन्द राज, अजय प्रेम, संगीता कुमारी, मो. अब्दुल जमाल, नासिर, ममता कुमारी, चंद्रिका कुमारी, पवन कुमार, कुन्दन मुखिया, प्रमोद मिश्र, अन्नू भारती, अजय कुमार झा, अरविद कुमार आरोही, रमण राम, संतोषी कुमारी, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार प्रभाकर, प्रणव कुमार, अनोज सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।