Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।स्कूली बच्चों ने मनायी होली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 7, 2020

सहरसा।स्कूली बच्चों ने मनायी होली

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। शनिवार को दार्जलिग पब्लिक स्कूल मैना, प्ले एंड लर्न स्कूल सोनवर्षा राज, शिक्षा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंगोत्सव पर्व होली की शुभकामनाएं दी गई। इस बीच विद्यालय के डीजेपीएस मैना के प्राचार्य सुधीर झा द्वारा छात्र-छात्राओं को होली पर्व के महत्व को बताते हुए विस्तारपूर्वक होलिका दहन और रंगोत्सव पर्व की जानकारी दी गई। विद्यालय के छात्रों द्वारा विद्यालय प्रांगण में आकर्षक रंगोली बनाया गयी। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार अनुज, शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह, कार्तिक कुमार, गोविद कुमार, दीपक कुमार, रंजेश सिंह, मो. मन्नान, तौकीर, मनोज कुमार, जेएस यादव, अमरेंद्र कुमार, शिक्षिका सोनी कुमारी, मोनिका कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रेरणा कुमारी, स्वेता कुमारी समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थी।