Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।उत्कृष्ट कार्य के लिए जयशंकर को एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 7, 2020

सहरसा।उत्कृष्ट कार्य के लिए जयशंकर को एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सौरबाजार थाना में फरवरी माह में सभी विभाग में बेहतर कार्य का निष्पादन करने के लिए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने शनिवार को सौरबाजार थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वहीं बेहतर अनुसंधान के लिए सौरबाजार थाना के पुअनि सरयुग राम को भी पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र दिया। थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि फरवरी माह में जिले के सौरबाजार थाना में सबसे अधिक दर्ज मामलों का निष्पादन हुआ। सबसे अधिक गिरफ्तारी, हथियार की बरामदगी, अपराध पर अंकुश को लेकर उन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।