Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।देश में कोरोना का खौफ, जिला प्रशासन लापरवाह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 5, 2020

मधेपुरा।देश में कोरोना का खौफ, जिला प्रशासन लापरवाह

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में खौफ का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। सावधानी बरती जा रही है। लेकिन मधेपुरा स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है। सिंहेश्वर में महाशविरात्रि से आयोजित 30 दिवसीय मेले में राज्य के विभिन्न हिस्से के साथ ही पड़ोसी राज्य नेपाल से भी श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे में कोरोना की जांच की व्यवस्था न होना स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूरे जिले में हाई अलर्ट है। एहतियात बरती जा रही है। कोरोना के लिए वार्ड भी बनाया जा रहा है। लेकिन सिंहेश्वर मेले में शिविर का न होना विभाग पर सवाल खड़ा कर रहा है। मालूम हो की चीन से आए कोरोना कई देश मे पांव पसार रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ठीक नहीं भोले बाबा की नगरी में लगने वाले एक माह के मेले में बिहार से सटे नेपाल से भी श्रद्धालु काफी तादाद में पहुंचते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को काफी निगरानी रखने की आवश्यकता है। लेकिन मेले में न ही कोरोना की जांच की व्यवस्था है और न ही चिकित्सक की। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही ठीक नहीं।
मास्क की बढ़ी बिक्री
कोरोना वायरस के डर आम लोगों को भी सता रहा है। मास्क की बिक्री बढ़ गई है। लोग मास्क लेकर चल रहे हैं। एक दुकानदार ने बताया कि पहले मास्क की बिक्री काफी कम होती थी। लेकिन अब बिक्री काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि दाम में भी बढ़ोत्तरी हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि मास्क को रोजाना बदलें। एक ही मास्क रोजाना नहीं लगाएं। मास्क लगाने के बाद प्रतिदिन धोएं।
कोरोना वायरस के लक्षण - अचानक बुखार आना
- सूखा खांसी होना
- श्वांस लेने में परेशानी होना
- जुकाम व उल्टी होना
------------------------------
ऐसे करें बचाव - भोजन करने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन से करें साफ
- खांसते या छीकते समय नाक व मुंह को टिश्यू पेपर से ढककर रखें
- मांस व अंडे के सेवन से बचें
- कोल्ड व फ्लू के लक्षण वाले मरीजों से रहें दूर कोरोना वायरस की जांच की व्यवस्था जिले में भी नहीं है। सिर्फ मेले में पोस्टर के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाती है। नेपाल से आए लोगों से मास्क लगाकर बात करने को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। कोई व्यक्ति अगर चिहिह्नत होता है तो उसकी जानकारी जिले में देने की व्यवस्था है।
-आनंद भगत, चिकित्सा पदाधिकारी, सिंहेश्वर