Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।कर्ज की राशि नहीं लौटाने पर दबंगों ने महिला सहित तीन को बनाया बंधक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 13, 2020

मधेपुरा।कर्ज की राशि नहीं लौटाने पर दबंगों ने महिला सहित तीन को बनाया बंधक

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। घटना थाना से महज एक सौ मीटर दूर की है। बुधवार की रात दबंगों ने कर्ज की राशि नहीं लौटाने पर महिला व दो बच्चों को बंधक बना लिया। घर में बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस को पता चलने पर सभी को गुरुवार को मुक्त कराया। बंधक बने बच्चे व महिला आठ घंटे तक एक कमरे में बंद रहे।
जानकारी के अनुसार चौसा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या चार के मृत्युंज कुमार उर्फ सिट्टू कुमार की पत्नी सुनीता देवी, चार साल की पुत्री अनन्या कुमारी व दो साल की पुत्री आरुषि कुमारी घर में सो रही थीं। रात में कुछ लोगों ने पहुंचकर सभी को बंधक बनाकर घर में ताला लगा दिया। सिट्टू की मां मीरा देवी ने बताया कि वह रात को करीब तीन बजे जगी तो देखा कि घर में ताला लगा है। सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी। करीब नौ बजे थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक पुलिस बल के साथ पहुंचकर कमरे का ताला को तोड़कर सभी को मुक्त किया। मृत्युजय कुमार की मां मीरा देवी ने बताया कि बंधक बनाने वाले व्यक्ति का नाम विनोद सिंह पिता नित्यानंद सिंह है। वह भटगामा का रहने वाला है। मृत्युंजय ने 15 लाख विनोद से ब्याज पर लेकर व्यापार शुरू किया था। इसका ब्याज 45 हजार रुपये भुगतान कर रहा था। इस माह 10 हजार ब्याज के रुपये जमा नहीं कर पाया था। सिट्टू की मां ने बताया कि रुपये की मांग को लेकर होली के दिन स्कॉर्पियो पर सवार होकर आया था। बुधवार की रात पहुंचकर उसने पहले राशि की मांग की। पैसा नहीं मिलने पर कमरे में सभी को बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि पीड़ित पक्ष को बंधक से मुक्त कराया गया है। आवेदन मिला है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।