कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी ठाठा गांव में बुधवार को एक साथ पिता व पुत्र की अर्थी उठी। पिता व पुत्र की अर्थी उठते ही परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस सुरक्षा में शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया।
उल्लेखनीय है मंगलवार की शाम बदमाशों ने पूर्व सरपंच भारत यादव के पिता पगलू यादव (70 वर्ष) व भाई रिंकू यादव ( 35 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बेगूसराय एएसपी व गोगरी एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। गांव पिछले डेढ़ माह में एक बार फिर पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। वही एसपी मीनू कुमारी के नेतृत्व में पुलिस सीमावर्ती मुंगेर जिले के तौफिर व टीकापुर सहित विभिन्न गांवों में मंगलवार की रात से ही छापेमारी कर रही है। गत 8 फरवरी को गांव में दो पूर्व मुखिया सहित तीन की हत्या के मामले से इस् घटना को जोड़कर देखा जा रहा है। इधर पूर्व सरपंच भरत यादव ने विनोद यादव व सुमित यादव सहित तीन- चार अज्ञात के विरुद्ध मानसी थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।
ये है मामला
खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव में मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने गोली मारकर बाप और बेटे की हत्या कर दी। मृतक पूर्व सरपंच भरत यादव के पिता पगलू यादव (70 वर्ष) एवं भाई रिंकू यादव (35 वर्ष) थे।
लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने अचानक उनके घर पर पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दो बदमाशों ने घर पर आकर पहले दरवाजे पर बैठे पगलू यादव को गोली मारी। इसके बाद दुकान से घर आए रिंकु यादव को गोली मारी। इस दौरान बदमाशों ने 10 से 15 चक्र गोलियां चलायी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि बदमाश और लोगों को खोज रहे थे। बता दें कि आपसी वर्चस्व को लेकर आठ फरवरी को दो पूर्व मुखिया समेत तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। इस घटना को उस दोहरे हत्याकांड से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सदर एसडीओ धमेंर्द्र कुमार, मानसी सीओ अरुण कुमार सरोज व चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष सुबोध पंडित सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि फिलहाल घटना के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल रहा है। मृतक पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव के दूर के गोतिया हैं। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद परिजनों में खासा दहशत व्याप्त है।