Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:सुपौल 480 बोतल शराब के साथ तस्कर चढ़ा एसएसबी के हत्थे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 18, 2020

बिहार:सुपौल 480 बोतल शराब के साथ तस्कर चढ़ा एसएसबी के हत्थे

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

संवाद सहयोगी, वीरपुर (सुपौल): एसएसबी 45 वीं वाहिनी के मुनसी पिपराही सीमा चौकी के जवानों ने बुधवार की अलसुबह विशेष नाका लगाते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर पर शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वह 480 बोतल नेपाल निर्मित उमंग शराब ला रहा था। जानकारी देते हुए कमांडेंट एचके गुप्ता ने बताया कि दैनिकचर्या के तहत मुनसी पिपराही सीमा चौकी से सीमा स्तंभ संख्या 201/05 की ओर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पुलिन चंद वर्मन कर रहे थे, जबकि टीम में कांस्टेबल सुदली एस, पंकज सिंह रौतला, राज देव तथा जितेंद्र कुमार शामिल थे। टीम द्वारा देखा गया कि सीमा स्तंभ संख्या 201/05 की ओर से चार व्यक्ति बोरियों में कुछ भरकर अपने सिर पर लादे हुए भारतीय प्रभाग की ओर आ रहे हैं। जवानों ने उन्हें भारतीय प्रभाग में आने दिया और जब वे कुछ दूर आकर रुक गए तो जवानों ने उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ लगाई। इसमें से 03 तस्कर अपनी बोरियों को फेंकते हुए भागने में सफल हुए, परंतु जवानों द्वारा एक को पकड़ लिया गया। सभी बोरियों में से 480 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। कुल 144 लीटर शराब तथा तस्कर को वीरपुर थाना को सुपुर्द किया गया। तस्कर की पहचान जिले के रानीपट्टी बनैलीपट्टी निवासी सुबोध कुमार के रूप में की गई।