कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। कोरोना वायरस के बढ़ते रोकथाम और इसके बचाव के सहायतार्थ हर ओर से मदद को हाथ उठ रहे हैं। इसी के तहत जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी ने जिला परिषद कोष से चार करोड़ की राशि इस संक्रमण के बचाव के लिए जारी किया है। वहीं इसके साथ उन्होंनें मुख्यमंत्री आकस्मिक कोष में अपने तीन माह का वेतन और भत्ता भी दिया है। उन्होंने इस बावत जिलाधिकारी को एक सहमति पत्र भी समर्पित किया है। इस बावत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कोराना वायरस के कहर से पूरा देश लड़ रहा है। ऐसे समय में हमें भी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए हरसंभव मदद करनी होगी। उन्होंने बताया कि कोराना वायरस के रोकथाम के मेरी पहली जिम्मेदारी बनती है कि लोगों को सहायता प्रदान कि जाएं। उन्होंने बताया कि जिले के दो अनुमंडल मधेपुरा और उदाकिशुनगंज अनमुंडलीय अस्पताल में वेंटिलेटर बेड की उचित व्यवस्था हो। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यानाकर्षण भी किया। वहीं इसके साथ उन्होंने जिला परिषद के मद से सदर अस्पताल मधेपुरा में सात वेंटिलेटर के लिए 70 लाख व उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पांच वेंटिलेटर में के लिए 50 लाख इस मद में प्रदान की है ताकि लोगों को सुविधाएं उपलब्ध हो सके। वहीं इसके साथ जिले के 13 प्रखंडों के 170 पंचायतों के सभी वार्ड स्तर पर साफ-सफाई के लिए ब्लीचिग पाउडर, गमेक्सीन पाउडर, चुना 80 किग्रा के लिए 35 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। वहीं आगे उन्होंने बताया कि वार्ड स्तर पर मच्छर तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए के लिए सैनिटाइजर स्प्रे मशीन के क्रय के लिए एक करोड़ 80 लाख रुपये दिए हैं। वहीं शहर के साथ हर वार्ड के लिए 23 पाउडर स्प्रे के लिए 15 लाख व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इनफारेड थर्मामीटर की क्रय व 20-20 यूनीवर्सल प्रोटेक्शन किट का क्रय के लिए 20 लाख का रुपये के लिए दिया गया है। वहीं आगे उन्होंने बताया कि इस समय कोराना वायरस के संक्रमण काल में कार्य कर रहे कोरोना से जंग लड़ रहे हमारे स्वास्थ्यकर्मी, सरकारी कर्मी, मीडिया के लोगों के लिए 25000 पीस मॉस्क, 2000 सैनिटाइजर 500 एमएल की क्रय के लिए 30 लाख रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनमानस की सुरक्षा। उन्होंने जिलेवासियों से कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के दौरान घर पर ही रहने की अपील भी की है।