Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।बिहारीगंज में मिनी गन की फैक्ट्री,नवनिर्मित हथियार, गोली, विंडोलिया पुलिस ने बरामद किया। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 30, 2020

मधेपुरा।बिहारीगंज में मिनी गन की फैक्ट्री,नवनिर्मित हथियार, गोली, विंडोलिया पुलिस ने बरामद किया।

कोशी लाइव@अमर अक्की।
बिहारीगंज ' निज प्रतिनिधि

थाना क्षेत्र के सरौनीकला वार्ड 11 में शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने नवनिर्मित हथियार, गोली, विंडोलिया बरामद किया।



थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को सूचना मिली कि सरौनी कला वार्ड11 शर्मा टोला में कैलाश शर्मा अवैध हथियार बनाने और खरीद-बिक्री का काम कर रहा है। थानाध्यक्ष की सूचना पर सरौनी पुलिस कैंप से दारोगा अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम स्थल पर पहुंची ।

पुलिस को देखते ही कैलाश शर्मा अपने परिवार के लोगों के साथ घर के पिछवाड़े मक्का खेत होकर भाग निकला। पुलिस ने कैलाश शर्मा के घर से एक नवनिर्मित लोडेड कट्टा के साथ पांच कारतूस, बंदूक की छर्रा वाली गोली, विंडोलिया, रेती, लोहे का वाइस, चाकू, मोबाइल, संचालक का पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध हथियार बनाने, खरीद बिक्री करने के आरोप में कैलाश शर्मा सहित परिवार के चार सदस्यों खिलाफ केस दर्ज किया गया है।