Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर संगिनी के बैनर तले बैठक आयोजित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 6, 2020

सहरसा।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर संगिनी के बैनर तले बैठक आयोजित

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
*रितेश हन्नी*

_विभिन्न क्षेत्रों में आसमान चुमती महिलाएं और नारी शक्ति को मिलेगा सम्मान_

सहरसा - आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगिनी परिवार के द्वारा डी•बी• रोड स्थित रेनबो रिसोर्ट में 10:00 बजे सुबह से होने वाले सेमिनार (वर्तमान समय में आसमान चुमती महिलाएं) और नारी शक्ति सम्मान समारोह के लिए महत्वपूर्ण बैठक एफ•वाई•आई में आयोजित की गई। आयोजन समिति की सदस्य शालिनी सिंह तोमर ने बताया कि यह शहर का पहला कार्यक्रम है जो कि महिलाओं के लिए केंद्रीत है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, कला, संस्कृति, खेल, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में उभरते प्रतिभा को सम्मान दिया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अपने अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा सेमिनार के विषय पर विचार प्रकट किए जायेंगे। कार्यक्रम में जी•आई•टी विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम के अंत में संगिनी परिवार के द्वारा होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया जायेगा। बैठक में  संगिनी परिवार की गुंजन कुमारी, निशा झा, शशि ओझा, मुन्नी यादव, किरण झा, विभा कुमारी, पायल कुमारी, सहिस्ता प्रवीण, नैना सरकार, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी आदि उपस्थित रही।